फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कोरोना से निपटने कल होगी मॉक ड्रिल, ऑक्सीजन प्लांट, बेड-वेंटिलेटर समेत स्वास्थ्य सुविधाएं परखी जाएगी

Sun, 09 Apr 2023 08:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए दो दिन मॉक ड्रिल होगी। इसमें सुबह 10 से 11 के बीच अस्पतालों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर तैयारियों को परखा जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर बढ़ने लगी हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी भोपाल और इंदौर में आ रहे है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 170  है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। हालांकि राहत की बात है कि मरीजों में कोई गंभीर लक्ष्ण नहीं है। अभी सिर्फ पांच मरीज अस्पताल में भर्ती है। वह भी नॉन ऑक्सीजन बेड पर है। ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार सोमवार और मंगलवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच प्रदेश के सभी जिला और डिस्पेंसरी में मॉकड्रिल का आयोजन कर रही है, जहां पर  ऑक्सीजन प्लांट लगे है। इसमें यह देखा जाएगा कि यदि कोरोना संक्रमण बढ़ता है, तो अस्पताल कितने तैयार है। ऑक्सीजन प्लांट को चला कर देखा जाएगा कि कहीं कोई समस्या या दिक्कत तो नहीं है।
विज्ञापन

 
फीवर क्लीनिक की संख्या बढ़ाएंगे
स्वास्थ्य विभाग कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए भोपाल और इंदौर में फीवर क्लीनिक की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल अभी सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि अच्छी बात यह है कि मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार अभी सिर्फ पांच मरीज भर्ती है, जिनको भी ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है।
 
स्वास्थ्य सुविधाओं को देखा जाएगा

स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सुदाम खाडे ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला और डिस्पेंसरी में सोमवार और मंगलवार को मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें प्रदेश में संचालित 204 ऑक्सीजन प्लांट को चला कर देखा जाएगा। साथ ही बेड-वेंटिलेटर और अन्य सुविधाओं को भी देखा जाएगा।
विज्ञापन

 
32 नए संक्रमित मिले, भोपाल में 53 मरीज ठीक हुए
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 32 नए मरीज मिले है। इनमें भोपाल में 9, दतिया में 1, ग्वालियर 2, होशंगाबाद में 3, इंदौर में 6, जबलपुर में 5, खंडवा में 1, रायसेन में 2, सतना में 2, उज्जैन में एक मरीज मिला है। हेल्टाबुलेटिन के अनुसार 63 मरीज एक दिन में ठीक हुए। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल के 53 मरीज है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें