फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में मिले लापता ओबीसी नेता मान सिंह पटेल, परिजनों का पहचान से इंकार, DNA टेस्ट से होगी पुष्टि

Mon, 19 Aug 2024 04:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर ओबीसी नेता मान सिंह पटेल की जमीन हड़पने और उनके अगवा कराने के आरोप लगे थे। मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस ने भोपाल से मान सिंह के हुलिए के समान दिखने वाले व्यक्ति को बरामद कर सागर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन
मान सिंह पटेल और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर ओबीसी नेता मान सिंह पटेल की जमीन हड़पने और उन्हें अगवा कराने के आरोप लगे थे। आठ साल से लापता मान सिंह पटेल, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खोजने का प्रयास किया जा रहा था, भोपाल में पाए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने एक व्यक्ति को छोला श्मशान घाट के पास से पकड़ा है, जिसका हुलिया मान सिंह पटेल से मिलता है, लेकिन परिजनों ने उसकी पहचान करने से इनकार कर दिया है। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र ने बताया, हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति छोला श्मशान घाट के पास है, जिसका हुलिया मान सिंह पटेल से मिलता-जुलता है। इस पर हमारी टीम ने उसे पकड़कर सागर पुलिस को सौंप दिया है। हालांकि, अभी परिजन पहचान से इनकार कर रहे हैं।

साल 2016 से गायब हैं मान सिंह पटेल
बता दें कि यह मामला 2016 का है। जब मान सिंह पटेल ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह लापता हो गए थे। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर पटेल के बेटे सीताराम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए एक नई एसआईटी (विशेष जांच दल) के गठन का आदेश दिया है। इसके बाद से पुलिस भी इस मामले में सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


अब डीएनए टेस्ट से होगी पहचान की पुष्टि
भोपाल से बरामद व्यक्ति का हुलिया बदला हुआ है और परिजनों ने भी उसकी पहचान करने से इनकार कर दिया है। वह छोला श्मशान घाट के पास मजदूरी करते हुए मिले हैं। उनकी हालात भी विक्षिप्त जैसी है, लेकिन चेहरा मान सिंह से मिल रहा है। इसलिए अब डीएनए टेस्ट से पहचान की जाएगी। इस टेस्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पकड़ा गया व्यक्ति वास्तव में मान सिंह पटेल है या कोई और है।

सही जांच हो और सच्चाई सामने आए 
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। मैं खुद चाहता हूं कि मामले की सही जांच हो और सच्चाई सामने आए। इस प्रकरण से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें