फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी शूटिंग अकादमी में सीनियर्स की प्रताड़ना के कारण नाबालिग छात्र ने की थी आत्महत्या, केस दर्ज

Sun, 26 Jan 2025 10:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के रातीबाड़ा में एमपी शूटिंग अकादमी में सीनियर्स छात्र से तंग आकर नाबालिग छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी दिव्यांश ठाकुर मृतक यथार्थ रघुवंशी का सीनियर है। 
विज्ञापन
यथार्थ रघुवंशी ने सीनियर की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के रातीबाड़ा में एमपी शूटिंग अकादमी में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले यथार्थ रघुवंशी को उसके सीनियर प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आने के बाद एक आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी छात्र दिव्यांश ठाकुर मृतक यथार्थ का सीनियर है। पुलिस ने मृतक यथार्थ के पिता अरुण रघुवंशी समेत कई लोगों के बयान लेने के बाद यह कार्रवाई की है। बता दें भोपाल में स्थित स्टेट शूटिंग अकादमी में 17 वर्षीय यथार्थ रघुवंशी ने 1 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। यथार्थ अशोक नगर का रहने वाला था। उसके पिता अशोक नगर में खेल अधिकारी है। यथार्थ दो साल से मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। 
विज्ञापन


दोपहर में पिता से बात हुई, रात में की आत्महत्या 
यथार्थ के पिता अरुण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी 1 दिसंबर को ही बेटे से बात हुई थी। उसने कहा था कि रोज मरने के ख्याल दिमाग में आ रहे है। सीनियर चोरी के आरोप लगा रहे और एफआईआर दर्ज करने की धमकी दे रहे है। जानकारी के अनुसार हॉस्टल से एक छात्र के पैसे चोरी हो गए थे। वह यथार्थ पर इलजाम लगा रहे थे।  

एफआईआर दर्ज की है, अभी जांच जारी है 
थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि यथार्थ के पिता, मां और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसके आधार पर दिव्यांश ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दिव्यांश एक बालिग है और मृतक छात्र का सीनियर भी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है। अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांची जा रही है, जिसके बाद आरोपियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


बारह बोर की शॉट गन से मार ली गोली
बता दें 1 दिसंबर की रात में गोली चलने की आवाज सुनकर अकादमी का चौकीदार जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि यथार्थ के सीने में गोली लगी है और बारह बोर की शॉट गन का ट्रिगर उसके पैर के नीचे था। ऐसे में संभावना जाताई जा रही थी कि नाबालिग ने सोफे पर बैठकर पैर से ट्रिगर दबाकर अपने सीने में गोली मारी। 
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें