फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:मदनी के बयान पर मंत्री सारंग, बोले- संविधान का सम्मान करना होगा,देश तोड़ने वाली बातें अब सहन नही

Sat, 29 Nov 2025 03:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में मौलाना महमूद मदनी के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संविधान, राष्ट्रीय एकता और वंदेमातरम का अपमान करने वाले बयान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी काउंसिल की बैठक में संगठन प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान पर मंत्री विश्वास सांरग ने पलटवार किया है। सारंग ने कहा कि यदि कोई भारत में रह रहा है तो उसे देश के संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि “फिरकापरस्ती और देश को बांटने वाली राजनीति अब ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। सारंग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और संवैधानिक संस्थाओं पर टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि खाते हिंदुस्तान की है लेकिन गाते किसी और की यह अब नहीं चलेगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ जाने वाले किसी भी बयान को सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमीयत उलेमा-ए-हिंद : मौलाना मदनी का बयान ‘जिहाद’ शब्द का हो रहा दुरुपयोग, समुदाय को बनाया जा रहा निशाना
विज्ञापन


बता दें भोपाल में आयोजित जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी काउंसिल की बैठक में संगठन प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिप्पणी की। मदनी ने आरोप लगाया कि अदालतें सरकार के दबाव में निर्णय कर रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट उसी समय तक सुप्रीम है, जब तक कि वह संविधान के तहत काम करें। मदनी ने कहा कि जब जब जुल्म होगा, तब तब जिहाद होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: मंत्री सारंग ने लव जिहाद पीड़ित युवक की कराई घरवापसी, प्रेम संबंध के बहाने धर्मांतरण का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें