फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp news: पीसीसी चीफ पटवारी की टिप्पणी पर भड़के मंत्री सारंग, बोले- सीएम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें पटवारी

Thu, 07 Nov 2024 05:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 मंत्री विश्वास सारंग पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के टिप्पणी पर कहा कि वे अपनी सीमाओं में रहें, वे एक मुख्यमंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, वो भूल रहे हैं कि मोहन यादव उस सदन के नेता है जिसमें पटवारी पहुंच भी नहीं पाए।




 
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस बीजेपी नेताओं के बीच जंग जारी है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयान युद्ध चल रहा है इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ऐतराज जताया और कहा ऐसी भाषा किसी छुटभैये नेता की हो सकती है सीएम की नहीं, जीतू पटवारी की टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है और उनसे मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने के लिए कहा है।
विज्ञापन



पिछले दिनों सीएम ने दिया था यह बयान
दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पिछले दिनों दिए गए एक बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की टिप्पणी से सियासी बवाल मच गया है, मुख्यमंत्री ने एक संबोधन के दौरान कहा था कि हमें छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नही मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पर ऐतराज जताया और कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए ये भाषा तो किसी छुटभैये नेता जैसी भाषा है।


सीएम से सार्वजनिक माफ़ी मांगें पटवारी 
जीतू पटवारी के इस बयान पर मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अपनी सीमाओं में रहें जीतू पटवारी, वे एक मुख्यमंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, वो भूल रहे हैं कि मोहन यादव उस सदन के नेता है जिसमें जीतू पटवारी पहुंच भी नहीं पाए, जनता ने बुरी तरह हराया है, वे 163 विधायकों के नेता है, प्रदेश की साढ़े साथ करोड़ जनता के मुखिया के तौर काम कर रहे हैं, मैं कहता हूँ जीतू पटवारी तुरंत सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से माफ़ी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें