फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रायसेन में एफपीओ मीट में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बोले- उत्पादन के साथ प्रोसेसिंग भी जरूरी

Sun, 12 Apr 2026 07:04 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव के दौरान आयोजित एफपीओ मीट में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि खेती में सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि उसकी प्रोसेसिंग भी जरूरी है ताकि  किसानों को ज्यादा लाभ मिल सके। इस मौके पर 30 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल भी वितरित की गई, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मंत्री एंदल कंसाना, केंद्रीय मंत्री शिवराज, मंत्री प्रहलाद पटेल, नरेंद्र शिवाजी पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। इसी क्रम में सेमीनार हॉल-1 में एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) मीट का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि केवल उत्पादन करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ उसकी प्रोसेसिंग भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि एफपीओ का उद्देश्य छोटे किसानों को एक मंच पर लाकर उनकी आय बढ़ाना और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: सख्त निगरानी के बीच NDA परीक्षा,भोपाल में कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री,व्यवस्था पर उठे सवाल

उन्होंने कहा कि पहले किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जैसे खराब बीज, नकली खाद और दवाइयों से फसल को नुकसान, साथ ही बिचौलियों द्वारा उचित मूल्य न मिलना। इन चुनौतियों से किसानों को राहत दिलाने के लिए एफपीओ की अवधारणा विकसित की गई। मंत्री पटेल ने कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसानों को सामूहिक शक्ति मिलती है, जिससे वे बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसी जरूरी सामग्री थोक दर पर सस्ती कीमत में प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही मार्केटिंग, ब्रांडिंग और प्रोसेसिंग की सुविधा मिलने से किसान अपनी उपज का मूल्य बढ़ाकर अधिक लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एफपीओ युवाओं को रोजगार से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: विधानसभा में महिलाओं की संख्या 27 से बढ़कर 114 होने की संभावना, जानें मुख्यमंत्री ने इसे क्यों बताया खास?

30 दिव्यांगों को मिली मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल
महोत्सव के दौरान 30 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल भी वितरित की गई। इस मौके पर मंत्री पटेल ने कहा कि इन ट्रायसाइकिल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को गतिशील बनाना है, ताकि वे आसानी से आवागमन कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मददगार साबित होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें