एमपी हाउसिंग बोर्ड संचालक मंडल की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल की बैठक गुरुवार को पर्यावास भवन में हुई। इसमें मकान आवंटन और नई परियोजनाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि अब हाउसिंग बोर्ड के मकानों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ लोकतंत्र सेनानियों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। बैठक में यह भी तय हुआ कि आरक्षित वर्ग के तहत मकान खरीदने वाले आवेदकों को अब समग्र आईडी देना अनिवार्य होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई व्यक्ति आरक्षण का लाभ दोबारा न ले सके।