फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वन विभाग में बड़ा फेरबदल: शुभरंजन सेन बने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, वीएन अंबाड़े का हटाया

Thu, 21 Nov 2024 09:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन वीएन अंबाड़े को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उनके स्थान पर वित्त एवं बजट शाखा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक शुभरंजन सेन को राज्य का नया चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाल ही में हुई 11 हाथियों की मौत की घटना के बाद बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन वीएन अंबाड़े को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उनके स्थान पर वित्त एवं बजट शाखा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक शुभरंजन सेन को राज्य का नया चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन नियुक्त किया गया है। वीएन अंबाड़े को अब वन राज विकास निगम भोपाल में प्रबंध संचालक के रूप में नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


शुभरंजन सेन पहले भी चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन के पद पर रह चुके हैं। अब उनको दोबारा सरकार ने जिम्मेदारी दी है। यह कदम तब उठाया गया है, जब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत की घटना ने प्रदेश में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इस मामले में एनजीटी के बाद हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें