मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब अतिथि शिक्षकों को भी सत्र के दौरान आकस्मिक अवकाश (सीएल) की सुविधा मिलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों को पूरे सत्र में कुल 10 आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। मंत्री उदय प्रताप सिंह के अनुसार, अतिथि शिक्षक के कार्यभार ग्रहण करते ही उसे एक दिन की आकस्मिक अवकाश की पात्रता मिल जाएगी। इसके बाद प्रत्येक 30 दिन का कार्य पूरा करने पर एक अतिरिक्त सीएलअर्जित होगी। इस व्यवस्था से अतिथि शिक्षकों को सत्र के दौरान जरूरत पड़ने पर अवकाश लेने में सुविधा मिलेगी।