फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन, काम में लापरवाही पर 38 पदाधिकारियों के पद होल्ड, डिजिटल रिपोर्ट में फेल

Thu, 09 Apr 2026 06:23 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

एमपी युवा कांग्रेस ने काम में ढिलाई बरतने वाले 38 पदाधिकारियों के पद होल्ड कर दिए हैं। डिजिटल ऐप के जरिए हुई मॉनिटरिंग में निष्क्रिय पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई, वहीं सुधार के लिए 3 महीने का अंतिम मौका भी दिया गया है।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में अब सक्रियता ही पद की गारंटी बन गई है। काम में ढिलाई बरतने वाले नेताओं पर संगठन ने सख्त रुख अपनाते हुए 38 पदाधिकारियों के पद फिलहाल ‘होल्ड’ कर दिए हैं। खास बात यह है कि यह कार्रवाई सीधे डिजिटल परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


ऐप ने खोली नेताओं की निष्क्रियता
युवा कांग्रेस अब संगठन की गतिविधियों को “WITH IYC” ऐप के जरिए मॉनिटर कर रही है। इसी ऐप पर दर्ज डेटा के अनुसार कई पदाधिकारी अपने दायित्वों को लेकर गंभीर नहीं पाए गए। उनकी सांगठनिक गतिविधियां बेहद कम या लगभग शून्य रही, जिसके बाद उन्हें निष्क्रिय मानते हुए पदों पर रोक लगा दी गई।

यह भी पढ़ें- गेहूं खरीदी में देरी को लेकर भोपाल में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,कलेक्टर ऑफिस का किया घेराव
विज्ञापन



सीधे बर्खास्तगी नहीं, पहले सुधार का मौका
इस कार्रवाई में कुल 38 पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें 8 प्रदेश महासचिव, 27 प्रदेश सचिव,3 जिलाध्यक्ष शामिल हैं। यह आदेश प्रदेश प्रभारी महासचिव के स्तर से जारी किया गया है। संगठन ने सख्ती के साथ संतुलन भी रखा है। पदाधिकारियों को तुरंत हटाने के बजाय 3 महीने का समय दिया गया है, ताकि वे अपनी सक्रियता साबित कर सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पात्रता परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेगी सरकार, मंत्री बोले- नहीं होने देंगे नुकसान


काम नहीं दिखा तो पद जाएगा
इस ‘प्रोबेशन पीरियड’ में नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। महासचिवों को अपने प्रभार वाले जिलों में कम से कम 10 दिन काम करना होगा। सचिवों को 7 दिन क्षेत्र में सक्रिय रहना अनिवार्य किया गया है। अगर इस दौरान ऐप पर उनकी गतिविधियां संतोषजनक नहीं मिलीं, तो उन्हें पद से पूरी तरह हटा दिया जाएगा। इस कार्रवाई को युवा कांग्रेस में बदलती कार्यशैली के तौर पर देखा जा रहा है, जहां अब सिर्फ पद नहीं, बल्कि प्रदर्शन के आधार पर जिम्मेदारी तय होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें