मध्य प्रदेश भाजपा की वेबसाइट हैक
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, मध्य प्रदेश भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया गया। शनिवार सुबह जब उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट खोलने की कोशिश की, तो वहां "यू हैव बीन हैक्ड" और "पीएफए साइबर फोर्स" जैसे संदेश दिखाई दिए। साथ ही, "ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस" का उल्लेख भी किया गया, जिससे हमले के पीछे विदेशी तत्वों की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि भाजपा के आईटी सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेबसाइट को वापस रिकवर कर लिया। वेबसाइट पर कुछ समय के लिए "भारतीय जनता पार्टी" और "404" लिखा हुआ दिखाई दे रहा था, जो यह संकेत देता है कि पेज उपलब्ध नहीं है। प्रारंभिक जांच में पाकिस्तानी हैकर्स की संलिप्तता की संभावना को लेकर साइबर टीम पड़ताल में जुटी है।