फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक आबकारी आयुक्त के खिलाफ लोकायुक्त ने चार्जशीट दाखिल की

Mon, 13 Oct 2025 07:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

छह साल की लंबी जांच के बाद आखिरकार आबकारी अधिकारी आलोक खरे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त संगठन, भोपाल इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके खिलाफ अदालत में अभियोग पत्र दाखिल किया है। जांच में सामने आया कि आलोक खरे ने अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति जुटाई थी।
विज्ञापन
आलोक खरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त संगठन भोपाल इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया है। लोकायुक्त द्वारा दर्ज अपराध क्रमांक 238/19 के तहत आलोक खरे पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 12, 13(1)(B), 13(2) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने अपने ज्ञात वैध आय स्रोतों की तुलना में काफी अधिक चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। जांच पूरी होने के बाद लोकायुक्त ने आलोक खरे और उनकी पत्नी मिनाक्षी खरे दोनों के खिलाफ अदालत में अभियोग पत्र दायर किया है। सरकार ने 2024 में आलोक खरे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दी थी।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: CM Mohan Yadav ने पोलियो कैंपेन के तहत बच्चों पिलाई दवाई, वीडियो आया सामने!

2019 में 150 करोड़ की बेनामी संपत्ति का हुआ था खुलासा
बता दें लोकायुक्त ने 2019 में भोपाल, इंदौर, रायसेन और छतरपुर में आलोक खरे के सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 150 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। छापों में नकदी, सोना, फार्महाउस, बंगले और पेंटहाउस के दस्तावेज बरामद हुए थे। जांच में यह भी सामने आया था कि रायसेन के फार्महाउस में फलों की खेती से आय दिखाने के बावजूद, जिन ट्रकों से फल परिवहन दिखाया गया, वे वास्तव में ऑटो रिक्शा के नंबर पर पंजीकृत थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव MSME सम्मेलन 2025 में शामिल होंगे, इकाइयों को 200 करोड़ की अनुदान राशि अंतरित करेंगे

तीन किलो सोना और कई आलीशान संपत्तियां मिली थीं
छापेमारी के दौरान तीन किलो सोना बरामद किया गया था। लोकायुक्त की जांच में भोपाल के चुनाभट्टी और बाग मुगालिया स्थित दो बड़े बंगले, कोलार में फार्महाउस की जमीन, और रायसेन जिले में दो फार्महाउस के दस्तावेज मिले थे। खरे की पत्नी द्वारा दाखिल आयकर विवरण में इन संपत्तियों से होने वाली आय को फलों की खेती के नाम पर दर्शाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें