फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ बोले- एमपी में हार स्वीकार कर चुकी भाजपा ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव आज खेला है

Mon, 25 Sep 2023 11:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कमलनाथ ने लिखा कि भाजपा केवल एक बात ध्यान रखें। ये जनता है, ये सब जानती है। 18 साल के कुशासन का हिसाब तो जनता लेकर रहेगी और न्याय होकर होगा।
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा की दूसरी प्रत्याशियों की सूची पर कांग्रेस हमलावर है। सोमवार देर रात सूची जारी होने के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि एमपी में हार स्वीकार कर चुकी भाजपा ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव आज खेला है। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 18.5 साल की भाजपाई सरकार और 15 साल से ज्यादा के शिवराज जी विकास के दावों को नकारने वाली भाजपाई प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी का दावा करने वाली भाजपा की आंतरिक हार पर पक्की मुहर है। एमपी में विकास के खोखले दावों की पोल खुलने के साथ बड़बोली भाजपाई सरकार के प्रचारवादी विकास के थोथे दावे आज सफेद झूठ साबित हो गए।

कमलनाथ ने लिखा कि भाजपा केवल एक बात ध्यान रखें। ये जनता है, ये सब जानती है। 18 साल के कुशासन का हिसाब तो जनता लेकर रहेगी और न्याय होकर होगा। एमपी की जनता है तैयार, भाजपा पर होगा पलटवार। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें