फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ का बड़ा आरोप, लाडली आवास योजना में 15 हजार का कमीशन लेने का लगाया आरोप

Thu, 21 Sep 2023 07:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवराज जी की झूठ मशीन ने एक और नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। जब चुनाव सिर पर आ गया तब यह लाडली आवास योजना का पाखंड लेकर सामने आ गए।
विज्ञापन
शिवराज चौहान और कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का काउन डाउन शुरू हो गया है। इसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप से सियासी पारा भी चढ़ रहा है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री लाडली आवास योजना में कमीशन लेने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवराज जी की झूठ मशीन ने एक और नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। जब चुनाव सिर पर आ गया तब यह लाडली आवास योजना का पाखंड लेकर सामने आ गए। ऐसे में भाजपा का दलाल वर्ग सक्रिय हो गया है और ग्राम पंचायत स्तर पर योजना के फार्म भरवाने के लिए तक 10,000 से 15000 रुपए कमीशन लिये जाने की शिकायत सामने आ रही हैं। 

योजना का फॉर्म भरने की तारीख 4 अक्टूबर तक रखी गई है और उसके बाद जनपद और जिला स्तर से जांच कराई जानी है। इसी के आसपास विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लग जाएगी और मामा जी अपने वादे से एक बार फिर मुक्त हो जाएंगे। कमलनाथ ने कहा कि इस तरह से एक पूरा लूट तंत्र मध्य प्रदेश की बहनों से पैसा ऐंठने में लग गया है। मैं प्रदेश की बहनों को आगाह करना अपना धर्म समझता हूं कि वह झूठी घोषणाएं और वादों के सौदागरों से बचकर रहें। 3 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार आएगी तब उनके जीवन में सुख और समृद्धि के सभी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें