नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर दिए बयान पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस विजयवर्गीय के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने भारतीय संस्कृति और विदेशी संस्कृति को लेकर बात रखी थी। उन्होंने कहा कि मैं किसी रिश्ते की पवित्रता पर सवाल नहीं उठाया। सब रिश्ते पवित्र है। मैंने सिर्फ मर्यादा की बात कही।