फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: I.N.D.I.A की बैठक पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले-यह केवल कुर्सी के लालच का गठबंधन

Fri, 01 Sep 2023 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले देश की जनता ने इनका पर्दाफाश कई बार किया है और 2023-2024 के चुनाव मे दोबारा देश की जनता इनका पर्दाफाश करेगी। 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष के गठबंधन इंडिया पर बड़ा हमला बोला। शनिवार को सिंधिया ने कहा कि यह केवल कुर्सी के लालच का गठबंधन है। यह सत्ता के लालच के लिए साथ आए है। 
विज्ञापन


भोपाल में भाजपा की बैठक में शामिल होने आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया के विपक्ष के गठबंधन को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि यह वही गठबंधन है। जो केवल सत्ता की लालच के लिए, कुर्सी की लालच के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असीम जनता के प्रेम के भय और जलन से पूर्ण कमंडल के सारे लोग एक साथ खड़े हो गए है। देश की जनता ने इनका पर्दाफाश कई बार किया है और 2023-2024 के चुनाव मे दोबारा देश की जनता इनका पर्दाफाश करेगी। देश और प्रदेश की जनता के दिल में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है, जिन्होंने गरीब कल्याण सेवा भाव की एक नई अलख देश में जगाई है। 

वहीं, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अभी मैं पहले उसे समझूगा। उसके बाद ही उस पर कोई टिप्पणी करूंगा। इसके अलावा सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में जी-20 का आयोजन हुआ है। नागर विमानन का बड़ा कॉफ्रेंस हुआ। मध्य प्रदेश में इतिहास रचाा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें