फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जापान होगा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर, सीएम 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान यात्रा पर

Wed, 15 Jan 2025 05:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान यात्रा पर रहेंगे, जिसमें वह जापान में निवेश आकर्षित करने के प्रयास करेंगे।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को महेश्वर में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष में प्रवेश पर कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान यात्रा पर जाएंगे, जिसमें वह जापान में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में निवेश का माहौल तैयार करने के लिए सभी विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिससे समिट के दौरान निवेश प्रस्तावों पर त्वरित निर्णय लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जापान  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर होगा।

विज्ञापन


24 को महेश्वर में डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट 
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को महेश्वर में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष में प्रवेश पर कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर मेला और विक्रमोत्सव उज्जैन में मोटरयान करों में छूट के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जापान कंट्री पार्टनर के रूप में भाग लेगा। इस समिट के जरिए प्रदेश में निवेश आकर्षित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश नीतियों पर काम तेजी से चल रहा है।

21 नीतियों को दिया जाएगा अंतिम रूप 
मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश नीतियों पर काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश में 11 विभागों की 21 नीतियों को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले अंतिम रूप दिया जाएगा। इनमें मध्यप्रदेश निवेश प्रोत्साहन नीति 2025, एमएसएमई विकास नीति 2025, सेमीकंडक्टर नीति 2025, और पर्यटन निवेश नीति 2025 प्रमुख हैं। इसके अलावा, शहरी गैस वितरण के लिए एक विशेष नीति भी तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें