फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर जन जागृति यात्रा भोपाल पहुंची, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

Sun, 26 Feb 2023 08:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ष्ट्रीय संयोजक प्रदीप यदू ने कहा कि यादव समाज को देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में बड़ा योगदान रहा है। देश के लिए लड़ाई में यादव समाज के वीर शहीद हुए है। उन्होंने कहा कि हम अहीर रेजीमेंट नहीं मांग रहे। हम तो देश पर मर मिटने का अधिकार मांग रहे।
विज्ञापन
जागृति यात्रा के प्रदर्शन में शामिल हुए अरुण यादव और कृष्णा गौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर जनजागृति यात्रा रविवार को भोपाल पहुंची। यहां समाज के लोगों ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भोपाल के एमवीएम कॉलेज मैदान में यात्रा की समाप्ति पर प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अहीर रेजीमेंट मिशन के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप यदू ने कहा कि यादव समाज को देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में बड़ा योगदान रहा है। देश के लिए लड़ाई में यादव समाज के वीर शहीद हुए है। उन्होंने कहा कि हम अहीर रेजीमेंट नहीं मांग रहे। हम तो देश पर मर मिटने का अधिकार मांग रहे। वहीं, महाराष्ट्र के राज्य मंत्री मुन्ना यादव ने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र में भी अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर बड़ा आयोजन किया जाएगा। अहीर रेजीमेंट हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे।

इसमें परमवीर चक्र विजेता पूर्व ब्रिगेडियर योगेंद्र यादव और ब्रिगेडियर प्रदीप यदू भी शामिल हुए। इनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व मंत्री ललिता यादव, विधायक कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री सचिन यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

अहीर रेजीमेंट की मांग की जागृति के लिए यात्रा ग्वालियर से शुरू हुई थी, जो आज भोपाल पहुंची। यात्रा में अलग-अलग राज्यों के यादव समाज के लोग शामिल हुए। बता दें इससे पहले अहीर रेजीमेंट बनाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री को पत्र भी लिखा था। यादव समाज ने कहा कि जब तक सेना में अहीर रेजीमेंट नहीं बनती तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें