फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdish Devda: आठ बार के विधायक जगदीश देवड़ा संभालेंगे MP के डिप्टी सीएम की कुर्सी; जानिए क्या है उनकी कहानी?

Mon, 11 Dec 2023 07:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Deputy CM Jagdish Devda: रामपुरा क्षेत्र से आने वाले जगदीश देवड़ा को मप्र का डिप्टी सीएम बनाया गया है। देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से आठ बार से विधायक हैं और अब प्रदेश डिप्टी सीएम होंगे। आइए, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
जगदीश देवड़ा संभालेंगे उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम के साथ-साथ अन्य लोगों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।  मुख्यमंत्री के तौर पर डॉ. मोहन यादव का नाम तय होने के साथ-साथ जगदीश देवड़ा को प्रदेश के नए उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


जगदीश देवड़ा नीमच जिले के रामपुरा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 01 जुलाई,1957 को नीमच जिले के रामपुरा में हुआ था। उनके पिता का नाम गेंदालाल देवड़ा हैं। जगदीश देवड़ा की पत्नी का नाम रेणु देवड़ा हैं, जिनसे दो पुत्र हैं। देवड़ा ने एम.ए. और एल-एल.बी की डिग्री हासिल की है। देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। देवड़ा लगातार आठवीं बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

राजनीति में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया
दलित चेहरे के रूप में जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। जगदीश देवड़ा वर्तमान में शिवराज सरकार में वित्त मंत्री का जिम्मा संभाल रहे थे। शिवराज सरकार रही हो या 2003 में उमा भारती सरकार सभी में देवड़ा ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। वे परिवहन, गृह, श्रम, जेल जैसे बड़े मंत्रालय संभाल चुके हैं। इसके अलावा देवड़ा वित्त मंत्री का प्रभार भी संभाल चुके हैं। इस बार चुनाव में जगदीश देवड़ा ने 59024 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय विधायक श्यामलाल जोकचंद को हराया है।
विज्ञापन


विवादों से रहे दूर
जगदीश देवड़ा 66 साल की उम्र में अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। साथ ही राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो वे मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते हैं। देवड़ा का अब तक करियर बेदाग रहा है। कहा जा सकता है कि विवादों से उनका दूर-दूर तक नाता नहीं रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें