फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अमेरिका, रूस, इंग्लैंड के इस्कॉन भक्त करताल, मृदंग के साथ भोपाल में हरिनाम संकीर्तन कर झूमे

Tue, 12 Nov 2024 09:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंगलवार को भेल जुबली गेट इलाके में संकीर्तन करते हुए भक्त निकले। इससे पहले सोमवार को संकीर्तन साईं बाबा बोर्ड चौराहे से शुरू होकर 10 नंबर मार्केट पर खत्म हुआ। बता दें, बुधवार को इसका आयोजन पटेल नगर में होगा।
विज्ञापन
भक्त करताल, मृदंग के साथ भोपाल में हरिनाम संकीर्तन करते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर ने शहर के विभिन्न स्थानों पर 11 से 13 नवंबर तक हरिनाम नगर संकिर्तन का आयोजन किया गया है। इस दौरान अमेरिका, रूस, इंग्लैंड ब्राजील व नीदरलैंड से आए भक्तों ने भरपूर उत्साह के साथ हरे कृष्ण महामंत्र पर संकीर्तन करते हुए विविधता में एकता का संदेश दिया। भक्त गण घंट, करताल व मृदंग का उपयोग करते हुए कीर्तन कर रहे थे। मंगलवार को भेल जुबली गेट इलाके में संकीर्तन करते हुए भक्त निकले। इससे पहले सोमवार को संकीर्तन साईं बाबा बोर्ड चौराहे से शुरू होकर 10 नंबर मार्केट पर खत्म हुआ। बता दें, बुधवार को इसका आयोजन पटेल नगर में होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश अलग-अलग राज्यों समेत विदेश से भी भक्तगण पहुंच रहे है। भक्त गण संकीर्तन करते हुए, सभी को आगामी कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को पटेल नगर स्थित इस्कॉन भोपाल में होने वाले श्री श्री गौर राधा वल्लभ की प्राण प्रतिष्ठा का भी निमंत्रण दे रहे थे। 
विज्ञापन


इस संकीर्तन का नेतृत्व चितहरि दास, जो इस्कॉन सेलम से आए हैं, उनके द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कलह के इस युग में केवल हरे कृष्ण महामंत्र कीर्तन जैसे सरल विधि द्वारा भगवद प्राप्ति की जा सकती है। यह संकीर्तन कलयुग के सभी कलमश का नाश करती है। यह आनंदमई है और सभी जीवों के लिए कल्याण कारी है। बता दें, इस्कॉन भोपाल में श्रवण-कीर्तन उत्सव का आयोजन 13 से 15 नवंबर तक होगा, जिसका संबोधन भी परम पूज्य भक्ति विकास स्वामी महाराज द्वारा ही किया जाएगा। इस उत्सव में करीब 2000 लोगों की उपस्थिति की संभावना है। साथ ही एक विशाल यूथ प्रोग्राम का आयोजन 16 नवंबर को होगा, जिस में महाराज, युवा जीवन में अध्यात्मिकता के महत्व, विषय पर युवा पीढ़ी को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें