Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत दिवाली के बाद से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का फैसला किया है। लेकिन, राशि बढ़ाने से पहले लाभार्थियों की सूची का ऑडिट कराया जाएगा। जांच के दौरान उन महिलाओं के नाम हटाए जाएंगे, जो पात्रता मानकों पर खरी नहीं उतरतीं हैं।
दरअसल, प्रदेश सरकार सबसे पहले अयोग्य लाभार्थियों से स्वयं अपना नाम सूची से हटाने की अपील करेगी। इसके बाद विभाग की टीमें जांच करेंगी और अपात्र नाम हटा दिए जाएंगे। सरकार का मानना है कि योजना में कुछ ऐसे नाम शामिल हो गए हैं, जिन्हें लाभ नहीं मिलना चाहिए था। इस कवायद के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना का फायदा केवल पात्र महिलाओं तक पहुंचे।