फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विद्या भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग की प्रदर्शनी का उद्घाटन, कल आएंगे डॉ. मोहन भागवत

Mon, 03 Mar 2025 04:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

विद्या भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का उद्घाटन सोमवार को शारदा विहार, भोपाल में हुआ। इस कार्यक्रम के तहत तीन विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की गईं, जो संस्कृति, डिजिटल उपलब्धियां, और शिशु वाटिका पर आधारित है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस अभ्यास वर्ग का शुभारंभ करेंगे, जिसमें देशभर से 700 से अधिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विद्या भारती के अभ्यास वर्ग कार्यक्रम की प्रदर्शनी का शुभारंभ करते मंत्री सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के 5 दिवसीय अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का शुभारंभ सोमवार को शारदा विहार  भोपाल में हुआ। इस अवसर पर तीन विशेष प्रदर्शनी-संस्कृति, डिजिटल उपलब्धियां और शिशु वाटिका का उद्घाटन मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा किया गया। इस आयोजन में विद्या भारती के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंगलवार को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आएंगे।  प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से चर्चा में विद्या भारती के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा प्रदान नहीं कर रहे, बल्कि वे संस्कार केंद्र के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि यह अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


डॉ. मोहन भागवत करेंगे अभ्यास वर्ग का शुभारंभ
विद्या भारती द्वारा आयोजित यह 5 दिवसीय अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत द्वारा किया जाएगा। इस अभ्यास वर्ग में देशभर से 700 से अधिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

तीन विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन
संस्कृति प्रदर्शनी : वीरांगनाओं और धरोहरों का सम्मान
इस प्रदर्शनी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती और वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर उनके शौर्य, व्यक्तित्व और योगदान को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही, मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, धार्मिक और दार्शनिक धरोहरों की महत्ता को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


डिजिटल उपलब्धियां प्रदर्शनी : आधुनिक शिक्षा की झलक
इस प्रदर्शनी में विद्या भारती द्वारा बालक-बालिका के सर्वांगीण विकास के लिए की जाने वाली डिजिटल गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है।

शिशु वाटिका प्रदर्शनी : खेल-खेल में शिक्षा
विद्या भारती द्वारा संचालित 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की अवधारणा पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें