वार्षिक इज्तिमा के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के अनुमान को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ने का फैसला लिया है। भीड़ प्रबंधन और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह सुविधा 17 और 18 नवंबर को उपलब्ध रहेगी।
किन ट्रेनों में जोड़ा जाएगा कोच?
ट्रेन संख्या 18235- भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में 17 और 18 नवंबर 2025, को अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ा जाएगा।
ट्रेन संख्या 14814- भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस मे 17 और 18 नवंबर 2025 को एक अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें-
दवाओं से प्रदूषित पानी बना नया खतरा, एम्स भोपाल ने खोला MP-CG में बढ़ती हेल्थ इमरजेंसी का सच
यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इज्तिमा के चलते यात्री संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। ऐसे में दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने से भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और यात्रियों को अधिक जगह मिल सकेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सहयोग बनाए रखें और अतिरिक्त कोचों का लाभ उठाएँ।
यह भी पढ़ें
-इज्तिमा अंतिम पड़ाव पर, कल से लौटेंगे देश-विदेश के जमाती, मौलाना बोले- जो अल्लाह चाहता है वही होता है
यात्री कैसे प्राप्त कर सकेंगे जानकारी?
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन पर उपलब्ध सूचना केंद्रों से, रेल मदद 139, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अतिरिक्त कोचों की अपडेटेड जानकारी प्राप्त करें। इज्तिमा के मद्देनज़र रेलवे की यह व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।