फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डीजीपी को की शिकायत का 30 दिन में निराकरण नहीं हुआ तो रेंज आईजी-एसपी होंगे जिम्मेदार

Sat, 31 Aug 2024 11:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


डीजीपी के निर्देश है कि अब फरियादी को जांच अधिकारी थाने भी नहीं बुला सकेगा। जांच के दौरान आईओ को व्यवहार भी शिष्टाचार पूर्ण होने को लेकर सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को की गई शिकायत का निराकरण करने का समय तय कर दिया गया है। 30 दिन में शिकायत का निराकरण नहीं होने पर रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। डीजीपी को आने वाली शिकायतों को लेकर जिम्मेदारी तय की गई है। डीजीपी के पास आने वाली शिकायतों को एडीजी डीसी सागर को भेजा जाएगा। यहां से यह शिकायतों को संबंधित जिले के वरिष्ठ अधिकारी आईजी या कमिश्नर को भेजा जाएगा। जिनको 30 दिन में शिकायतों का निराकरण करना होगा।
विज्ञापन


डीजीपी के निर्देश है कि अब फरियादी को जांच अधिकारी थाने भी नहीं बुला सकेगा। जांच के दौरान आईओ को व्यवहार भी शिष्टाचार पूर्ण होने को लेकर सख्त हिदायत दी गई है। जांच अधिकारी को शिकायतकर्ता के पास जाकर बयान लेना होगा और वीडियोग्राफी करनी होगी, थाने में शिकायतकर्ता को नहीं बुलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें