फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हेलमेट नहीं तो कार्रवाई तय, 26 अप्रैल से 10 मई तक पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

Sat, 25 Apr 2026 08:10 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने 26 अप्रैल से 10 मई तक हेलमेट जांच का विशेष अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी और लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
बिना हेलमेट मिले तो अब होगी कार्रवाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों और दोपहिया वाहन चालकों की मौत के मामलों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेशभर में 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक हेलमेट पहनने को अनिवार्य बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान (PTRI) ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या दोपहिया वाहन चालकों की होती है, जिनमें अधिकांश मामलों में हेलमेट नहीं पहनना प्रमुख कारण बनता है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लव जिहाद विवाद में नया मोड़: पहली बार मुस्लिम संगठन खुलकर आया सामने, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अल्टीमेटम
विज्ञापन


अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीओएस मशीनों के माध्यम से अधिक से अधिक ई-चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगी, जहां युवाओं को हेलमेट की अनिवार्यता और यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो, संदेश और जागरूकता सामग्री साझा कर लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से अभियान की नियमित रिपोर्ट भी मांगी है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यह अभियान केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक बदलाव लाने वाला साबित हो। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल होटल कांड: पूर्व महिला कर्मचारी ने रची साजिश, रिसेप्शनिस्ट का बेटे और दोस्त से कराया दुष्कर्म; गिरफ्तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें