फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आईएएस नियाज खान बोले- जैसे ही ब्राह्मणों का नाम लेता हूं, लोगों में आग लग जाती है

Tue, 25 Mar 2025 10:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर नियाज खान एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में ब्राह्मणों की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों को फिर एक विशेष और महान समुदाय के रूप में पेश किया। 
विज्ञापन
आईएएस नियाज खान - फोटो : भोपाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियाज खान ने लिखा कि जैसे ही मैं ब्राह्मणों का नाम लेता हूं, लोगों में आग लग जाती है। कोई मानने को तैयार नहीं कि यहूदियों की भांति ब्राह्मण भी सुपर जीनियस हैं। मेरी किताब BRAHMIN THE GREAT में मैंने यही बताया है। अगर ब्राह्मण को अलग थलग रखा जाएगा तो देश को अपार हानि होगी। ब्राह्मण आध्यात्मिक गुरु हैं। देश में हर तरफ नफरत का माहौल है, वह केवल और केवल ब्राह्मण ही ठीक कर सकते हैं। एक ब्राह्मण अकेला कई हजार के बराबर होता है। इतिहास भी ब्राह्मणों ने ही बदला था। ब्राह्मण देश के केंद्र बिंदु हैं। शक्तिशाली राष्ट्र के लिए नफरत खत्म होना ही चाहिए। ब्राह्मण आगे आएं, नफरत खत्म करें।
विज्ञापन


बता दें, 2015 बैच के आईएएस अधिकारी नियाज खान छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। मध्य प्रदेश कैडर में पदस्थ नियाज खान पहले राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे, जहां उन्हें बाद में प्रमोट किया गया। उन्होंने अब तक सात नॉवेल लिखे हैं और उनकी एक किताब पर वेब सीरीज भी बनी, जिसके लिए उन्होंने निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। नियाज खान अपने बयानों और लेखन के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें