फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वित्तीय अनियमितताओं के आरोप के बाद हाउसिंग बोर्ड की वरिष्ठ लेखा अधिकारी अल्पना ओझा को हटाया

Fri, 18 Apr 2025 07:09 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड की वरिष्ठ लेखाधिकारी अल्पना ओझा को उनके पद से हटाने का निर्णय निर्माण कार्यों के भुगतान में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद लिया गया है। 
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड की लेखा शाखा में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी अल्पना ओझा को उनके पद से हटाया गया है। यह निर्णय निर्माण कार्यों से जुड़े भुगतान में कथित लापरवाही और आर्थिक नुकसान की शिकायतों के बाद लिया गया है। वित्त विभाग ने  आदेश जारी करते हुए ओझा को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर कोष एवं लेखा विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि ओझा पर लंबे समय से निर्माण से संबंधित बिलों के भुगतान में देरी और प्रक्रिया में अनावश्यक अड़चनों के आरोप थे।
विज्ञापन


इस मामले में शिकायत लोकायुक्त कार्यालय तक पहुंची थी, जहां प्रारंभिक स्तर पर गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच की सिफारिश की गई। वित्त विभाग की इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।  फिलहाल, इस मामले की गहराई से जांच की आवश्यकता बताई गई है और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण भुगतान प्रक्रियाओं को समयबद्ध और नियमसम्मत ढंग से संपन्न किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें