मध्य प्रदेश की सभी आंगनवाडी और मिनी आंगनवाड़ी में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अवकाश रहेगा। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी किए।
अयोध्या में 22 जनवारी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसको लेकर उत्सव बनाया जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश की आंगनवाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी किए है। इससे पहले राज्य सरकार ने सभी शासकीय कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। वहीं, प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज भी पूरे दिन का अवकाश रहेगा। ताकि आम जनता रामल लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख सकें।