फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सूडान में फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Mon, 24 Apr 2023 11:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सूडान में फंसे मप्र /भारत के नागरिक किसी भी प्रकार की मदद के लिए दूरभाष क्रमांक 91-755-2555582 पर कॉल कर जानकारी दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान में संघर्ष के कारण मध्य प्रदेश एवं भारत के विषम परिस्थितियों में फंसे हुए नागरिकों की मदद के लिए मध्य प्रदेश शासन ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से एक हेल्पलाइन प्रारंभ की है।  इस हेल्पलाइन पर प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के नागरिक जो सूडान में फंसे हुए हैं और इस संकट की घड़ी में सूडान से अपने देश/प्रदेश आना चाहते हैं अथवा सूडान में किसी भी समस्या एवं जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। इस व्यवस्था का नोडल अधिकारी गृह सचिव गौरव राजपूत को बनाया गया है। 
विज्ञापन


ऐसे कर सकते हैं हेल्पलाइन पर संपर्क
सूडान में फंसे मप्र /भारत के नागरिक किसी भी प्रकार की मदद के लिए दूरभाष क्रमांक 91-755-2555582 पर कॉल कर जानकारी दर्ज करा सकते हैं। मध्य प्रदेश के निवासी जिनके परिवार के सदस्य अथवा संबंधी जो सूडान में मुश्किल में फंसे हैं, उनकी सहायता के लिए सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर जानकारी दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही सूडान क्राइसिस से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी जानकारी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें