फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर आज फिर सुनवाई, भोपाल कोर्ट में होगी बहस

Tue, 21 Jul 2026 08:54 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को भोपाल जिला अदालत में सुनवाई होगी। बहू त्विषा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में सीबीआई जांच के बीच उनकी दोबारा जमानत की मांग की गई है।
विज्ञापन
गिरिबाला सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को भोपाल की जिला अदालत में सुनवाई होगी। जमानत के लिए उनकी ओर से दोबारा आवेदन दायर किया गया है। अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख सकती है या आदेश जारी कर सकती है। 
विज्ञापन

गिरिबाला सिंह अपनी बहू त्विषा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: विधानसभा में आज यूसीसी समेत 8 विधेयक पर होगी चर्चा, विपक्ष करेगा विरोध,अनुपूरक बजट भी होगा प्रस्तुत

त्विषा शर्मा की 12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआती जांच के बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में 15 मई को जिला अदालत से गिरिबाला सिंह को जमानत मिल गई थी, लेकिन त्विषा के परिजनों ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद निचली अदालत का जमानत आदेश निरस्त कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP BJP विधायक दल की बैठक: सीएम बोले- UCC के फायदे घर-घर पहुंचाएं, विपक्ष के भ्रम का तथ्यों से जवाब दें

इसके बाद सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तब से वे जेल में हैं। अब उनकी ओर से एक बार फिर भोपाल कोर्ट में जमानत की मांग की गई है। इस मामले पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि अदालत का फैसला आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय करेगा।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें