फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डोडा में शहीद हुए ग्वालियर के जवान शैलेंद्र सिंह, सीएम ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Fri, 23 Jan 2026 09:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ग्वालियर निवासी वीर जवान शैलेंद्र सिंह भदौरिया के लिए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई।
विज्ञापन
शहीद सैनिक काे श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर ग्वालियर निवासी, भारतीय सेना की 4 आर.आर. यूनिट में तैनात वीर जवान शैलेंद्र सिंह भदौरिया के जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि शैलेंद्र सिंह भदौरिया का वीरगति प्राप्त होना देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शहीद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी हमेशा याद रखी जाएगी। डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की और प्रार्थना की कि ईश्वर शहीद की आत्मा को शांति और परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में ई-रिक्शा व्यवस्था फेल: 9 महीने बाद भी रूट तय नहीं, सड़कों पर लग रहा जाम, RTO को भेजा गया रूट प्लान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें