फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रेल अधिकारियों के नाम पर ठगी का जाल, भोपाल मंडल ने जारी किया हाई अलर्ट, OTP-पिन मांगे तो रहें अलर्ट

Tue, 17 Mar 2026 05:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों और पेंशनर्स को फर्जी कॉल से हो रही साइबर ठगी को लेकर अलर्ट किया है और चेताया है कि कोई भी अधिकारी फोन पर OTP, पिन या बैंक जानकारी नहीं मांगता, इसलिए ऐसी कॉल से सतर्क रहें।
विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों और पेंशनर्स को बड़ी चेतावनी जारी की है। फर्जी कॉल के जरिए ठगी करने वाले गिरोह अब रेलवे अधिकारियों का नाम लेकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।फर्जी कॉल से ठगी की कोशिशरेलवे के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग खुद को रेल अधिकारी बताकर रिटायर्ड और रिटायर होने वाले कर्मचारियों को फोन कर रहे हैं। ये कॉलर बैंक खाता, ATM, OTP, पिन और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी मांग रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने किया साफ-कोई जानकारी नहीं मांगी जाती
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे का कोई भी अधिकारी फोन पर इस तरह की निजी बैंकिंग जानकारी कभी नहीं मांगता। ऐसे कॉल पूरी तरह फर्जी हैं और सीधे तौर पर धोखाधड़ी का प्रयास हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में फतवा वायरल पर बवाल, कमेटी थाने पहुंची, अध्यक्ष बोले- शहर काजी को बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या न करें
फोन पर OTP, पिन, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स बिल्कुल साझा न करें।
किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और कॉल करने वाले के दबाव में न आएं।

क्या करें
किसी भी संदिग्ध कॉल की जानकारी तुरंत अपने संबंधित कार्यालय या बैंक में जाकर पुष्टि करें।
ऐसे कॉल या मैसेज की तुरंत शिकायत करें और दूसरों को भी सतर्क करें।

यह भी पढ़ें-पेशाब की समस्या तो इमाम बनकर नमाज न पढ़ाएं; ईद से पहले विवाद, मुस्लिम संगठनों ने उठाए सवाल


1930 पर करें शिकायत
रेलवे ने अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी रेलवे कार्यालय को सूचित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें