फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:तालाब में डूबने से चार मासूम बच्चियों की मौत, सीएम ने जताया दुःख, 4-4 लाख की सहायता का एलान

Mon, 09 Sep 2024 09:03 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दमोह जिले में दो बहनों समेत चार बच्चियों के तालाब में डूबने से मौत की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दु:ख जताया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का एलान किया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के डूमर गांव में तालाब में डूबने से दो बहनों सहित चार मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत बच्चियों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने घटना के तुरंत बाद बच्चियों के परिवारों को प्रशासन द्वारा 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने सहायता के तौर पर राहत राशि की प्रक्रिया शुरू कर दी है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें