कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सौरभ शर्मा के मामले में भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह तीसरी बार है जब उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा के राज से किस-किस पर गिरेगी गाज? यादव ने इस मामले में कई सवाल उठाते हुए कहा कि जब सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, तो फिर जांच एजेंसियों को उसके देश और प्रदेश में आने की जानकारी क्यों नहीं मिली?
उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या एजेंसियां सही तरीके से जांच कर रही हैं, या फिर सभी जांच एजेंसियां सौरभ शर्मा को बचाने में लगी हुई हैं? यादव ने यह भी पूछा कि सौरभ शर्मा 24 घंटे तक भोपाल में कहां रुका था और इस दौरान जांच एजेंसियां पूरी रात क्यों सोई रहीं? अरुण यादव ने यह भी आरोप लगाया कि इन 24 घंटों के दौरान सौरभ शर्मा को संरक्षण दिलाने की सारी व्यवस्थाएं क्या किसी मौजूदा मंत्रिमंडल के सदस्य ने की थीं? उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या सौरभ शर्मा से होने वाली पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की जाएगी?