फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट बोले- यह निराशा से भरा हुआ बजट है

Wed, 01 Mar 2023 06:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि 500 रुपए में हम गरीबों को सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक महिला को मध्य प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के प्रतिमाह 1500 रुपए भत्ता भी देंगे। और हम सबसे पहले हमारे कर्मचारी भाईओं की पुरानी पेंशन भी लागू करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की शिवराज सरकार के बजट को कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने निराशा जनक बताया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने सुनियोजित तरीके से लूट और भ्रष्टाचार किया है। उनको जनता बाहर की राह दिखाने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

 
पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि शिवराज सरकार के बजट में किसी के लिए कुछ नहीं है। बेरोजगार युवक हमारे परेशान है। यह निराशा से भरा हुआ बजट है। चौपट राजा, चौपट सरकार जिसने मध्य प्रदेश में सुनियोजित लूट और भ्रष्टाचार किया है। इनको तो जनता बाहर की राह दिखाने का इंतजार कर रही है। 2023 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। राजस्थान सरकार की तरफ 500 रुपए में हम गरीबों को सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक महिला को मध्य प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के प्रतिमाह 1500 रुपए भत्ता भी देंगे। और हम सबसे पहले हमारे कर्मचारी भाईओं की पुरानी पेंशन भी लागू करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार 19 साल में क्या किया उसका हिसाब दें ? प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया। इस दौरान किसी की तरक्की नहीं है। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेता और कुछ वल्लभ भवन में बैठे भ्रष्ट अधिकरियों ने प्रदेश को लूटा और कुछ नहीं। उन्होंने ई-बजट पर कहा कि कौन सा ई- बजट। मुझे तो हर साल की तरफ इस साल भी बजट के पेपर मिले है। उन्होंने कहा कि टेलबेट की जरूरत विधायकों को नहीं थी। मैं सोच रहा था एक ऐसी शक्तिवर्धक टैबलेट इस बजट के माध्यम से जनता को मिलेगी, जिससे उनका कष्ट दूर होगा। वह जनता को मिली नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें