फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आंगनवाड़ियों में सप्ताह में तीन दिन हर बच्चे को मिलेगा 100 ग्राम दूध, विभाग ने शुरू की तैयारी

Tue, 13 May 2025 08:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मध्य प्रदेश की आंगनवाड़ियों में बच्चों को अब दूध देने की तैयारी की जा रही है। यह कदम प्रदेश के लाखों बच्चे के पोषण स्तर को सुधारने के लिए उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन
आंगनवाड़ियों में बच्चों को अब मिलेगा दूध - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ियों में अब सप्ताह में तीन दिन बच्चों को दूध बांटने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी के करीब 50 लाख बच्चों को सप्ताह में तीन दिन टेट्रा पैक दूध बांटा जाएगा। इस पर पर सालाना करीब 300 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।  बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में विभाग की समीक्षा बैठक में आंगनवाड़ियों में दूध बांटने की पहल करने को कहा था।  इसका उद्देश्य बच्चों को प्रोटीन युक्त आहार उपलब्ध कराना है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूती मिल सके।  महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम न सिर्फ बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाएगा, बल्कि कुपोषण से लड़ाई में भी मददगार साबित होगा। योजना के लागू होने के बाद आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका और भी अहम हो जाएगी, जहां बच्चों को नियमित रूप से पोषक आहार के साथ अब दूध भी मिलेगा।
विज्ञापन


क्या होता है टेट्रा पैक दूध 
महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाडियों में प्रत्येक बच्चे को 100 ग्राम दूध उपलब्ध कराएंगा। इस योजना में गर्भवती महिलाओं को भी जोड़ा जा सकता है। टेट्रा पैक दूध को 15 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। यह दूध एक विशेष प्रक्रिया से गुजरता है, जिसमें दूध को उच्च तापमान (लगभग 135-150 डिग्री सेल्सियस) पर कुछ सेकंड्स के लिए गर्म किया जाता है, ताकि उसमें मौजूद बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाएं। इस प्रक्रिया के बाद दूध को पैक किया जाता है, जिससे उसे बिना रेफ्रीजरेट किए लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसे खोलने के बाद इसे रेफ्रिजरेटर में रखना पड़ता है और फिर कुछ दिन के भीतर उसका सेवन करना होता है।

वित्त विभाग को भेजेंगे प्रस्ताव 
महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि आंगनवाडियों में दूध बांटने को लेकर प्रस्ताव बना रहा है। इसे पहले स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें