छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन फॉर्म भरने के अंतिम दिन 8 नामांकन पत्र भरे गए। कुल 17 अभ्यर्थियों ने 26 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छिंदवाड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा (अजजा) में उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन आठ नामांकन पत्र प्राप्त हुए। 14 जून से अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने 26 पर्चे दाखिल किए गए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि इन सभी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सोमवार, 24 जून को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 26 जून है। मतदान 10 जुलाई को होगा। मतगणना 13 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
बता दें, यह सीट कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने से रिक्त हुई थी। अब भाजपा ने कमलेश शाह को ही अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने धीरन शाह को गोंगपा ने देव रावेन भलावी को मैदान में उतारा है। यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।