फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भीषण गर्मी के चलते शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, 7 जून तक रहेगा अवकाश, आदेश जारी

Sat, 30 May 2026 05:29 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां 7 जून तक बढ़ा दी गई हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।
 
विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में एक सप्ताह की बढ़ोतरी कर दी है। अब शिक्षकों को 8 जून से विद्यालय में उपस्थिति देनी होगी। वहीं प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होगा। इसी दिन से "स्कूल चलें हम" अभियान का दूसरा चरण भी प्रारंभ होगा, जो 30 जून तक संचालित किया जाएगा। शिक्षकों द्वारा जनगणना कार्य में व्यस्तता और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए अवकाश बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। हालांकि शिक्षकों की ओर से 15 जून तक अवकाश बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने फिलहाल 7 मई तक छुट्टी दी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में ओलों-बारिश की चेतावनी, तपिश से मिलेगी राहत

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अभियान के सफल संचालन के लिए निर्देश जारी किए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना और शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करना है। इसके लिए शिक्षकों को घर-घर संपर्क कर ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान करने और उन्हें पुनः विद्यालय लाने की जिम्मेदारी दी गई है। "हमारे शिक्षक ऐप" और चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से स्कूल से बाहर बच्चों की निगरानी की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकों का वितरण, ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: अनूपपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया जाएगा। स्कूलों में बाल सभाएं आयोजित होंगी तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध शासकीय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। विभाग ने स्कूलों में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें