फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सपने कभी रुकते नहीं,सही मौके का इंतजार करते हैं,CM ने द्वितीय परीक्षा के लिए छात्रों को दी शुभकामनाएं

Wed, 06 May 2026 10:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मौका छात्रों के लिए नई शुरुआत और सपनों को पूरा करने का अवसर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सपने कभी रुकते नहीं, वे सिर्फ सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के परिणाम बेहतर रहे, लेकिन कुछ विद्यार्थी सफल नहीं हो सके। ऐसे छात्रों के लिए 7 मई से द्वितीय परीक्षा का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे अपने भविष्य को संवार सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल छात्र नहीं, बल्कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आशा हैं। एक परिणाम पूरी जिंदगी तय नहीं करता, इसलिए इस मौके को नई शुरुआत के रूप में लें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में इस महीने हट सकती है तबादलों पर रोक, प्रभारी मंत्रियों को मिल सकते हैं अधिकार
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प है। यह उन छात्रों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो किसी कारण से परीक्षा में सफल नहीं हो पाए या शामिल नहीं हो सके। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि इस समय बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उनके साथ खड़े रहें। कई बार एक सकारात्मक शब्द ही बच्चों को आगे बढ़ने की ताकत देता है। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मेहनत करें, सफल हों और प्रदेश का नाम रोशन करें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: बिग बॉस फेम डॉक्टर अभिनीत गुप्ता पर दुष्कर्म का केस, जयपुर की कारोबारी महिला ने गर्भपात का लगाया आरोप
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें