फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: डॉ. मोहन सरकार जनता की मदद से बनाएंगी बजट-2024, वित्त विभाग ने 15 जून तक मांगे सुझाव

Fri, 07 Jun 2024 01:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट मानसून सत्र में आएगा। यह सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। मोहन सरकार ने बजट बनाने जनता से सुझाव मांगे है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश सरकार का बजट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में 14 बैठकें होगी। यह सत्र हंगामेदार चलने के असार है। इसमें डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होगा। इस बजट को सरकार जनता की मदद से बनाएगी। इसके लिए वित्त विभाग ने जनता से 15 जून तक सुझाव मांगे है। सरकार ने MP MY GOV सोशल मीडिया एक्स की आईडी पर पोस्ट कर लिखा कि विकसित भारत बनेगा विकसित मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश बजट 2024- 25 के लिए आपके सुझाव #MPMYGov के माध्यम से साझा करे। आपके सुझाव बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


इन मुख्य क्षेत्रों में दे सकते है सुझाव- शिक्षा, रोजगार, कृषि, उद्योग, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, सड़क, अधोसंरचना, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण, राजस्व संग्रहण, प्रशासनिक सुधार और अन्य। 

ऐसे भेज सकते है सुझाव- सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला पिनकोड भी अंकित करें। पता संचालक, बजट, वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली, 218-एच, द्वितीय तल, वित्त विभाग, मंत्रालय, भोपाल, मध्यप्रदेश 462004। इसके अलावा MPMyGov Portal,Toll free no.: 0755-2700800 और  Email id: budget.mp@mp.gov.in (link sends e-mail) (link sends e-mail)
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें