फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मोहन सरकार की कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA में 5% बढ़ोतरी, अब मिलेगा केंद्र के समान 55% भत्ता

Sun, 27 Apr 2025 04:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में की। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान कुल 55% महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वृद्धि दो किस्तों में लागू की जाएगी-1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% अतिरिक्त महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन


इस वृद्धि से कर्मचारियों को न केवल मासिक वेतन में लाभ मिलेगा, बल्कि इसके तहत मिलने वाले एरियर (बकाया राशि) का भुगतान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एरियर की राशि पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा कर्मचारियों के हित में कार्य करती रही है और आने वाले समय में शासकीय कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई और फैसले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री  राज्य कर्मचारियों की वर्षों से लंबित पदोन्नति संबंधी मांग पर अहम संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से लंबित पदोन्नति के मामलों को सुलझाने के लिए सरकार गंभीर है और इस पर विशेष समिति गठित कर विभिन्न पक्षों से संवाद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार “बीच का रास्ता” निकाल रही है और जल्द ही इस पर निर्णय लेकर घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान महाकल की कृपा से जल्द ही पदोन्नति को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।  

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महंगाई भत्ते (DA) में 5% की वृद्धि की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से जुलाई 2024 से 3% और जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ता एवं राहत बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, न केवल 5% महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है, बल्कि जुलाई 2024 से अप्रैल 2025 तक का एरियर भी दिया जाएगा, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को 775 रुपये से लेकर 7500 रुपये तक का सीधा लाभ मिलेगा। हालांकि, तिवारी ने यह भी कहा कि जहां कार्यरत कर्मचारियों को यह लाभ मिला है, वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है। संगठन की मांग है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी समान रूप से पिछली तिथि से 5% महंगाई राहत (Dearness Relief) प्रदान की जाए, ताकि उन्हें भी इस निर्णय का सीधा लाभ मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें