पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : संवाद
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताया। इस तरह की घटनाएं करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को आहत करती हैं और दोषियों को अपने कर्मों का परिणाम अवश्य भुगतना पड़ेगा। भोपाल में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की व्यवस्था और सेवा कार्य ऐसे लोगों के हाथों में होना चाहिए, जो संत परंपरा और सनातन मूल्यों से जुड़े हों। उनका मानना है कि इससे धार्मिक संस्थानों की गरिमा और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहेगा।