मंत्री एंदल सिंह कंसाना और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल में किसानों के आंदोलन के बीच मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदेश के लिए मौजूदा 4.54 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को बढ़ाकर 8.06 लाख मीट्रिक टन करने का अनुरोध किया है। कंषाना ने पत्र में बताया कि प्रदेश सरकार ने 14 मई और तीन जुलाई 2026 को ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए केंद्र सरकार को 8.06 लाख मीट्रिक टन का प्रस्ताव भेजा था। इसके मुकाबले केंद्र ने मध्यप्रदेश को 4.54 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया है।
ये भी पढ़ें-
Live
Bhopal Farmers Protest Live: किसानों का सड़क पर डेरा, दाल-बाटी बनाया; कहा- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे
कृषि मंत्री के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग का रकबा करीब 14.30 लाख हेक्टेयर है। उत्पादकता 1410 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के अनुमान के आधार पर कुल उत्पादन करीब 20.16 लाख मीट्रिक टन होने की संभावना है। पिछले वर्ष केंद्र ने 4.19 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया था, जबकि प्रदेश में वास्तविक खरीदी 7.72 लाख मीट्रिक टन हुई थी। कृषि मंत्री के अनुसार इस साल अब तक मूंग उपार्जन का लाभ लेने के लिए 3.47 लाख किसान पंजीकृत हैं, लेकिन सिर्फ करीब 82 हजार किसानों से ही मूंग की खरीदी हो सकी है। मंत्री ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकतम लाभ देने और उन्हें भविष्य में दलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए खरीदी सीमा बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने केंद्र से राष्ट्रीय स्तर पर तय लक्ष्य में अन्य मूंग उत्पादक राज्यों की बचत का प्रतिशत मध्यप्रदेश को देने और प्रदेश के कुल उत्पादन का 40 प्रतिशत यानी 8.06 लाख मीट्रिक टन खरीदी लक्ष्य निर्धारित करने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें-
MP IAS Transfer: शहडोल कलेक्टर की पोस्टिंग बदली, पार्थ को कमान; 8 IAS के तबादले, चार जिलों के DM भी बदले
केंद्र ने कहा- MP को देश की कुल मूंग खरीद का 87% कोटा
बता दें इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार की मूंग खरीद की सीमा बढ़ाने की मांग पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जवाब दिया था कि ग्रीष्मकालीन सीजन 2025-26 में देशभर के लिए मंजूर 5.23 लाख मीट्रिक टन मूंग में से 4.54 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा यानी करीब 87% मात्रा मध्यप्रदेश को दी गई है। केंद्र का कहना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा कोटा है। पीएम-आशा योजना के तहत किसानों को MSP का लाभ दिलाने के लिए केंद्र लगातार सहयोग कर रहा है। इससे पहले 2024-25 में प्रदेश में 4.19 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीद मंजूर हुई थी।