फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुंदेलखंड में उच्च शिक्षा संस्थान की मांग, सांसद वीडी शर्मा ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

Mon, 23 Mar 2026 08:36 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुंदेलखंड में NIT जैसे उच्च शिक्षा संस्थान खोलने की मांग लोकसभा में उठाई। इस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जल्द निर्णय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
खजुराहो सांसद वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुंदेलखंड क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना की मांग उठाई है। उन्होंने लोकसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखते हुए क्षेत्र के युवाओं के बेहतर भविष्य और तकनीकी शिक्षा के विस्तार की जरूरत बताई। सांसद ने खास तौर पर ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ (NIT) जैसे बड़े और प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया। उनका कहना था कि बुंदेलखंड में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के अवसर सीमित हैं, जिससे यहां के युवाओं को बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर विस्तार से चर्चा कर जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। सांसद ने कहा कि यदि क्षेत्र में बड़े शैक्षणिक संस्थान स्थापित होते हैं, तो इससे न सिर्फ युवाओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी, बल्कि बुंदेलखंड के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें