फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP GIS: CM बोले- पीएम GIS के शुभारंभ और शाह समापन सत्र में होंगे शामिल,दिल्ली में कर्टेन रेजर कार्यक्रम कल

Tue, 11 Feb 2025 06:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) के कर्टेन रेजर का कार्यक्रम बुधवार को दिल्ली में आयोजित होगा। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि जीआईएस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को करेंगे। वहीं, समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन 24 और 25 फरवरी का आयोजित होने जा रहा है। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को जानकारी देते हुए बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जीआईएस के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र के व्यवस्थित विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करेंगे। छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कैंसर अस्पताल का निर्माण करा रहे है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को छतरपुर के बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री भोपाल आकर राजभवन में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जीआईएस 2025- कर्टेन रेजर कार्यक्रम कल 
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस)- 2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम बुधवार को दिल्ली में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली के ताजमहल होटल में देश-विदेश के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग और इंटरैक्टिव राउंडटेबल कर आगामी ग्लोबल समिट के नवाचारों से अवगत कराएंगे। इसमें सीएम निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक नीतियों एवं प्रतिबद्धता से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत माध्वकृष्ण सिंघानिया चेयरमैन सीआईआई नॉर्दर्न रीजन एवं डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ जेके सीमेंट के स्वागत संबोधन से होगी। इसके बाद इंवेस्ट एमपी जीआईएस-2025 पर विशेष कर्टेन रेजर वीडियो की प्रस्तुति दी जाएगी, जो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की प्रमुख झलकियों को दर्शाएगा। कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव राउंडटेबल भी आयोजित की जाएंगी। पहली राउंडटेबल मीटिंग में टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधि और दूसरी राउंडटेबल मीटिंग में विभिन्न देशों के राजदूत शामिल होंगे। इसमें निवेश और साझेदारी की नई संभावनाओं पर चर्चा होगी।

श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने की आवश्यक व्यवस्था की गई 
प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के रास्तों में जाम जैसी स्थिति बन गई है। मुख्मयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा की ओर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रीवा समेत मैहर, सतना, मऊगंज और सीधी में ठहरने, भोजन और छोटे बच्चों के लिए दूध-बिस्किट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। शासकीय एजेंसियां, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यवस्था में लगी हैं। चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर आदि की भी व्यवस्था है। वाहनों की पार्किंग, पुलिस की हाई-वे पेट्रोलिंग और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट आदि की व्यवस्था के परिणाम स्वरुप जाम की स्थिति में तुलनात्मक रूप से कमी आई है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सीमा पर भी किया जा रहा प्रबंधन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज से आने-जाने वालों की बड़ी संख्या को देखते हुए मार्गों के नियोजन, प्रयागराज प्रशासन से तालमेल और श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाते हुए व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र सीमा पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन का प्रबंधन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रयागराज कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भीड़ और आवागमन की स्थिति का गूगल सहित अन्य स्रोतों से जानकारी के आधार पर कार्यक्रम बनाने के आहवान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों से भी जन-सामान्य को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

विधानसभा वार विजन डॉक्यूमेंट बनाए 
मुख्यमंत्री ने विधानसभा वार विजन डॉक्यूमेंट विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मंत्री और विधायकगण को क्षेत्र के लोगों से बेहतर संवाद के लिए अपने-अपने स्तर पर वर्चुअल व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ ही राजधानी से भी अधिक प्रभावी तरीके से सतत् संपर्क बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें