सीएम आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के बाहर गुना के एक व्यापारी दंपति ने सोमवार दोपहर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता से दंपति को आत्मदाह से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। दोनों सुरक्षित हैं। व्यापारी दंपति का आरोप है कि गुना जिले के कोतवाली टीआई ने उन्हें झूठे केस में फंसा दिया है। मैंने दुकान के मालिक को 65 लाख रूपए दे चुका है। उक्त दुकान में 20 से अधिक वर्षों से दुकान संचालित कर रहा हूं। पहले किराया देता था। अब खरीदने का अनुबंध होने के बाद भी दुकान का मालिक न तो दुकान की रजिस्ट्री करा रहा है और न ही पेसे लौटा रहा।
ये भी पढ़ें-
Cough Syrup: कफ सिरप कांड में CM का बड़ा एक्शन; ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन अफसर निलंबित
जानकारी के अनुसार देवकीनंदन सोनी गुना के रहने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मैंने वर्षों पहले एक दुकान को खरीदने का अनुबंध किया है। दुकान मालिक की बेटी की शादी होने वाली थी तो हमने पैसे पहले ही दे दिए थे। लेकिन दुकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। अब प्रशासन के साथ मिलकर दबोगों ने दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित दंपति देवकीनंद सोनी और उनकी पत्नी का आरोप है, कि दुकान विवाद में गुना पुलिस और प्रशासन ने उनके साथ गुंडागर्दी की है, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। भोपाल पुलिस का कहना है की पति-पत्नि सुरक्षित हैं। उनसे मामले को लेकर पूछताछ करते हुए अधिकारियों द्वारा मदद का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्यवाही जारी, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
Cough Syrup: परासिया के ‘अपना मेडिकल स्टोर’ का लाइसेंस रद्द, दवाओं की बिक्री पर रोक
देवकी नंदन सोनी अपनी पत्नी के साथ आज सुबह भोपाल पहुंचे। दोपहर में मुख्यमंत्री निवास के बाहर ऑटो से पहुंचे और पति-पत्नी शरीर पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिस को पहले से सूचना मिल गई थी कि गुना से सोनी दंपति सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने के लिए आ रहे हैं। इसलिए पुलिस के अधिकारी पहले से मौके पर मौजूद थे। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने पहले से टीमें तैनात कर रखी थीं। दंपति ने जैसे ही अपने शरीर पर केरोसिन डाला, पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने दंपति को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि दंपति का तर्क है कि गुना पुलिस और जिला प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एक्शन ले रहा है।