फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आरटीओ के चार आरक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोप, लोकायुक्त को शिकायत के बाद अंडरग्राउंड हुए

Mon, 30 Dec 2024 08:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू ने सौरभ के चार साथी परिवहन आरक्षकों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, डीजीपी और लोकायुक्त को शिकायत की है। साहू ने आरोप लगाया कि आरक्षक नरेंद्र भदौरिया, गौरव पाराशर, हेमंत जाटव और धनंजय चौबे ये चारों सौरभ शर्मा के लिए बैरियर से वसूली का काम करते थे। 
विज्ञापन
आरोपी सौरभ शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग के पूर्व आरटीआई सौरभ शर्मा के पास मिली करोड़ों की संपत्ति के बाद एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। अब इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब लोकायुक्त में सौरभ शर्मा के साथी चार अन्य कांस्टेबल के खिलाफ भी शिकायत हुई है। इसके बाद से चारों गायब हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू ने सौरभ के चार साथी परिवहन आरक्षकों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, डीजीपी और लोकायुक्त को शिकायत की है।
विज्ञापन


संकेत साहू ने आरोप लगाया है कि परिवहन विभाग के आरक्षक नरेंद्र भदौरिया, गौरव पाराशर, हेमंत जाटव और धनंजय चौबे ये चारों सौरभ शर्मा के लिए बैरियर से वसूली का काम करते थे। शिकायत में कहा गया है कि सौरभ शर्मा की काली कमाई का खुलासा होने के बाद इन चारों आरक्षकों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए और गायब हो गए हैं। संकेत साहू का आरोप है कि इन चारों ने भी खूब काली कमाई कर अलग-अलग शहरों और प्रदेश के बाहर संपत्ति बनाई। वहीं, इस मामले में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने कहा कि शिकायत को सौरभ शर्मा की जांच में शामिल किया जाएगा। शिकायत को मुख्यालय भेजा जाएगा। इस मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें