फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस ने अनुशासन हीनता मामले में शहरयार खान को हटाया, प्रदीप अहिरवार से 7 दिन में मांगा जवाब

Tue, 30 Jan 2024 04:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने अनुशानहीनता मामले में प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान को हटा दिया है। वहीं, प्रदीप अहिरवार से सात दिन में जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की हार को लेकर चर्चा करने के दौरान पीसीसी में सोमवार को दो कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इस मामले में दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी किया था। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्णय लिया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शहरयार खान के बीच हुये विवाद के कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है। दोनों नेताओं के कदाचरण और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है। पटवारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि 7 दिन के भीतर जबाव नहीं मिलने अथवा संतुष्टीपूर्ण स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर पार्टी द्वारा दोनों नेताओं के विरूद्ध अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाएगी। 

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आदेश जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान को तत्काल प्रभाव से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के पद से पदमुक्त कर दिया गया है। पटवारी कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।        
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें