फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सदन में बार-बार झूठ बोलने पर विधायक जीतू पटवारी बजट सत्र से निलंबित, कांग्रेस ने किया हंगामा

Thu, 02 Mar 2023 05:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि जीतू पटवारी को निलंबित करना अलोकतांत्रित कदम है। विधानसभा अध्यक्ष को निलंबन पर पुनर्विचार करना चाहिए। एक तरफा निलंबन की कार्रवाई विधानसभा की उच्च परंपराओं के अनुकूल नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को विधानसभा के शेष बजट सत्र से निलंबित कर दिया। पटवारी के खिलाफ सत्ता पक्ष की तरफ से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया गया था। इसमें पटवारी पर सदन में बार-बार झूठ बोलने को लेकर निलंबन की कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं, अध्यक्ष की तरफ से की गई कार्रवाई से नाराज कांग्रेस सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। पटवारी ने आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया है। कांग्रेस के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन


पटवारी के इस बयान पर मचा बवाल
विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हई। इसमें जीतू पटवारी ने कहा था कि प्रदेश से बाघ, शेर, घड़ियाल बाहर गए। बदले में छिपकली, बंदर, तोते लिए गए। इस पर सत्ता पक्ष की तरफ से ऐतराज जताया गया। 

नरोत्तम मिश्रा ने रखा निलंबन प्रस्ताव
सत्ता पक्ष की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटवारी पर सदन में बार-बार झूठने बोलने की बात कहकर निलंबन का प्रस्ताव रखा। मिश्रा ने पटवारी को सदन के पटल पर तथ्य रखने की चुनौती देते हुए कहा कि बताएं कब छिपकली लाई गई? इस पर पटवारी ने कहा कि हमें विधानसभा के जवाब में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस पर सत्तापक्ष जवाब और तथ्यों से संतुष्ट नहीं हुआ और अध्यक्ष से पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद सदन में जमकर नोंकझोंक हुई। पूरे मामले में बहस के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था दी।
विज्ञापन


पटवारी ने रिलायंस समूह को उपकृत करने का आरोप भी लगाया
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने रिलायंस ग्रुप को उपकृत करने के लिए इंदौर के प्राणी संग्रहालय से 6 बाघ, 5 शेर, 8 घड़ियाल, 2 बंगाली लोमड़ी, एक हनी बेजर गुजरात के जामनगर भेजा, जहां रिलायंस ग्रुप की बड़ी-बड़ी फैक्ट्री और समूह के मुखिया अंबानी का घर है। ताकि वह इन जानवरों को निहार सकें और हमारे प्रदेश को इन सबके बदले में क्या मिला तोते, विभिन्न प्रकार की चिड़ियां, छिपकलियां और बंदर। यह कैसा न्याय है? 
 
निलंबन की कार्यवाही अलोकतांत्रिक : कमलनाथ
पटवारी के निलंबन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि यह अलोकतांत्रिक कदम है। विधानसभा अध्यक्ष को निलंबन पर पुनर्विचार करना चाहिए। एकतरफा निलंबन की कार्रवाई विधानसभा की उच्च परंपराओं के अनुकूल नहीं हैं। 

कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी : गोविंद सिंह
जीतू पटवारी को निलंबित करने पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि बीजेपी के दबाव में जीतू पटवारी को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सलाह-मशवरे के बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन

 
बीजेपी करवा रही लोकतंत्र की हत्या : वर्मा
वहीं, कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करवा रही है। जीतू पटवारी को सीएम के इशारे पर निलंबित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें