मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को बुरहानपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि खेती केवल किसान के परिवार का सहारा नहीं है, बल्कि इससे उद्योगों को कच्चा माल मिलता है और लाखों लोगों को रोजगार भी मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 16 विभागों को जोड़कर किसानों के हित में योजनाएं लागू की जा रही हैं। प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक, आधुनिक कृषि पद्धतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। सीएम ने किसानों से प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और उद्यानिकी फसलों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे लागत कम होगी और आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जिलों में आयोजित कृषि महोत्सव किसानों को नई तकनीक और सुविधाओं से जोड़ने का माध्यम बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
MP: जानिए कौन हैं 'लेडी सिंघम' IPS मोनिका शुक्ला? किसान आंदोलन में बस के सामने चट्टान बनकर हो गईं थी खड़ी
केला उत्पादकों को मुआवजा
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान केले की फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए मुआवजा राशि भी जारी की। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए तेजी से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें-
MP News: एआई, डेटा साइंस, ब्लॉकचेन... नई इंजीनियरिंग ब्रांचों से छात्रों ने बनाई दूरी, सीएसई का दबदबा बरकरार
श्रावण मास पर कांवड़ यात्रियों के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें-
Datia Election 2026 Live: दतिया में पांच बजे तक हुआ 68.78% मतदान, विरोध के बाद लखनपुर में मतदान किया गया शुरू
बुरहानपुर के केले को मिली नई पहचान
सीएम ने कहा कि ताप्ती नदी के आशीर्वाद से बुरहानपुर केला, हल्दी और कपास जैसी उद्यानिकी फसलों के लिए देशभर में पहचान रखता है। उन्होंने बताया कि अब केले से केवल फल ही नहीं, बल्कि उसके रेशों से कपड़े और सजावटी वस्तुएं भी बनाई जा रही हैं। इन उत्पादों की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश-विदेश में बिक्री हो रही है, जिससे जिले को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग पर सरकार ने कपास पर लगने वाला मंडी टैक्स आधा किया, जिससे प्रदेश के कपास उत्पादकों को सीधा लाभ मिला है।
ये भी पढ़ें-
दतिया उपचुनाव 2026: पिछली बार रिकॉर्ड 80 फीसदी मतदान हुआ था, क्या 30 जुलाई को टूटेगा यह कीर्तिमान
पीएम मित्र पार्क और सिंचाई से मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार में बन रहे पीएम मित्र पार्क का लाभ बुरहानपुर के कपास उत्पादकों को भी मिलेगा। इससे क्षेत्र में प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिले में सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है और सरकार का लक्ष्य हर खेत तक पानी पहुंचाना है।